चम्पावत, फरवरी 1 -- चम्पावत। चम्पावत के भिंगराड़ा में ग्रामीणों को वनाग्नि के प्रति जागरुक किया। इस दौरान ग्रामीणों को जंगल में लगने वाली आग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। ग्रामीणों से वनाग्नि बुझाने में सहयोग की अपील की। भिंगराड़ा में शनिवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने जागरुकता अभियान चलाया। वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया के निर्देशन में चले अभियान में लोगों को वनों के महत्व के बारे में बताया। गोष्ठी में चंद्रकला, तुलसी, सुनीता भट्ट, पूजा, मोहनी देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, गोमती देवी, लक्ष्मी देवी, आशा, हीरा देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...