रिषिकेष, फरवरी 4 -- वन विभाग लच्छीवाला रेंज की ओर से बुधवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वनाग्नि की रोकथाम एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिनमें क्षेत्र से सटे स्कूलों में बच्चों को वनाग्नि रोकथाम, वन्य जीव मानव संघर्ष रोकथाम आदि के प्रति जागरूक किया गया। लच्छीवाला रेंज स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुल्लरघाटी और आसपास के स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लच्छीवाला रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि वनाग्नि से जंगल, पर्यावरण और वन्यजीवों को भारी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही इसे रोका जा सकता है। बच्चों से अपील की गई कि वे जंगल में आग न लगाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। कुआंवाला अनुभाग अधिकारी छत्रपाल सिंह ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.