बागेश्वर, जनवरी 31 -- हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में वनाग्नि रोकथाम के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन कंट्रीवाईड पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ किया। इसमें बैजनाथ रेंज के रेंज अधिकारी एमएस गुंसाईं ने छात्रों को वनाग्नि के विषय में जानकरी दी। साथ ही बच्चों ने प्रतिज्ञा लेकर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को वनाग्नि की रोकथाम एवं उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान प्रधानाचार्य सीमा पांडे और सीडीएस खीम सिंह रावत ने वनाग्नि से होने वाले वाले नुकसान, उसके कारणों और रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर सूचना, सावधानी और सामूहिक प्रयास से जंगलों में आग की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ, वन विभाग ...