नैनीताल, मार्च 9 -- नैनीताल। रानीबाग के पास रविवार को वन विभाग की ओर से फायर ड्रिल की गई। साथ ही आसपास के गांवों में वनाग्नि रोकथाम को जागरूकता अभियान चलाया गया। सलड़ी वन पंचायत व ज्योली वन पंचायत के सरपंचों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया। रानीबाग-ज्योलीकोट मार्ग पर रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को वनाग्नि की रोकथाम का महत्व और सावधानियां बताई गई। कार्यक्रम में वन विभाग के मनोरा रेंज और भवाली रेंज के अधिकारी, कर्मचारी, फायर वॉचर भी शामिल हुए। यहां वन क्षेत्राधिकारी मुकुल चंद्र शर्मा, विजय मलकानी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.