अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- मनान और पैखाम अनुभाग के तहत वन विभाग और एनडीआरएफ ने वनाग्नि रोकथाम के तहत मॉकड्रिल की। रेंजर मनोज लोहनी के नेतृत्व में कार्मिकों, एनडीआरएफ के जवानों को वनाग्नि के कारणों, संभावित जोखिम क्षेत्रों, नियंत्रण तकनीकों, सुरक्षा उपायों तथा उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही मॉकड्रिल से त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...