हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुन्दन कुमार के निर्देशन में तिकोनिया वन परिसर में छकाता रेंज ने वनाग्नि रोकथाम, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने आदि को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में इसमें फायर वाचरों, वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। डीएफओ कुन्दन कुमार ने वनाग्नि के कारणों एवं नियंत्रण के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. जितिन कुमार, डॉ. सारस्वत सिंह एवं डॉ. पवन द्विवेदी ने आग में घायल होने पर प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी। कंसल्टेंट जियोलॉजी एवं आपदा प्रबंधन आरएस. राणा ने आपदा प्रबंधन की कार्यवाही समझाई। फायर स्टाफ ऑफिसर एमपी. सिंह ने जमीनी, सतही एवं क्राउन फायर के प्रकार बताते हुए मॉक ड्रिल करवाया। प्रशिक्षण के अंत में सभी फायर वाचरों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.