बागेश्वर, फरवरी 7 -- बागेश्वर। फायर स्टेशन ने वनाग्नि रोकथाम एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। वन विभाग कार्यालय में कर्मचारियों एवं फायर वाचरों को अग्निशमन कार्यों की विस्तृत जानकारी व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान जंगलों में आग लगने के प्रमुख कारण, शुरुआती स्तर पर आग को नियंत्रित करने के उपाय, आपदा की स्थिति में समन्वय तथा अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...