चंदौली, दिसम्बर 9 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के वनभीषमपुर, छित्तमपुर, ढोढनपुर, ताला, तेंदुई और कोल्हुआ गांव में आज तक मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है जबकि राबर्टसगंज से सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने पहली बार एक जुलाई 2025 को लोकसभा के मानसून सत्र में वनांचल के इन गांवों में नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध न होने का मुद्दा उठाया था। सांसद ने वनांचल के इन गांवों की स्थिति बताते हुए केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद 4 अगस्त 2025 को सांसद ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को विस्तृत पत्र लिखकर पुनः अवगत कराया था कि गांवों में अब तक मोबाइल टावर लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पहाड़ों और घने जंगलों के बीच बसे इन गांवों में अब तक किसी भी दूरसंचार कंपनी...