चंदौली, दिसम्बर 9 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार की ईसीआरपी-2 योजना के अन्तर्गत जनपद के सबसे पिछड़े हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 50 बेड का नया दो मंजिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इसके बन जाने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं नए साल में मिलने की उम्मीद जग गई है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में अभी 30 बेड के अस्पताल की सुविधा मरीजों को मिल रही है लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड नहीं मिल पा रहा था। जिससे वहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए वहां योजना के तहत सीएचसी से सटे एक नए 50 बेड के अस्तपाल का दो मंजिला भवन निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से ...