प्रयागराज, अगस्त 17 -- दुर्लभ प्रजातियों की वनस्पतियों के संरक्षण के लिए आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में प्रयागराज वनस्पति केंद्र के दो वैज्ञानिक डॉ. ओएन मौर्य और डॉ. संजय का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण 23 से 29 अगस्त तक देहरादून में होगा। देशभर से कुल 55 वैज्ञानिक इसमें शामिल होंगे। अब तक 37 चयनित हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों को दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन की नई तकनीकें बताई जाएंगी। डॉ. ओएन मौर्य का कहना है कि बदलते जलवायु और मानवीय दबाव से कई वनस्पति प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। ऐसे में यह पहल भविष्य के लिए जैव विविधता सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगी। वैज्ञानिक डॉ. संजय ने बताया कि भारत वनस्पति सर्वेक्षण विभाग डेटा बेस बनाने पर काम कर र है। यह 2026 तक तैयार हो जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.