नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली। भारत का वनस्पति तेल आयात तेल वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में दो प्रतिशत घटकर 39.6 लाख टन रहा। सोयाबीन और सूरजमुखी तेल की कम खरीद ने पाम तेल आयात में वृद्धि के असर को संतुलित कर दिया। तेल उद्योग के संगठन एसईए के मुताबिक, एक साल पहले नवंबर-जनवरी की समान तिमाही में देश ने 40.5 लाख टन वनस्पति तेल (खाद्य एवं अखाद्य सहित) का आयात किया था। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 की इस तिमाही में पाम तेल आयात 18 प्रतिशत बढ़कर 19.1 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले 16.2 लाख टन था। एक फरवरी को पाम तेल का बंदरगाहों पर भंडार 4.86 लाख टन रहा, जो पिछले महीने से 33,000 टन अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...