प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केंद्र की ओर से शुक्रवार को केंद्र के सभागार में प्रो. रामदेव मिश्र मेमोरियल व्याख्यानमाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान बीएचयू के प्रो. पीसी अभिलाष ने बदलते पर्यावरण में खाद्य सुरक्षा की चुनौतियां विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती जनसंख्या के बीच खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हमारे आसपास अनेक वनस्पतियां मौजूद हैं, जिसे कृषि तंत्र में शामिल किया जाना चाहिए। केंद्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा कि देश में पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में प्रो. रामदेव मिश्र के अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व कार्यक्रम समन्वयक आलोक यादव ने व्याख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.