शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- खुटार क्षेत्र के गांव हरिहरपुर स्थित साधन सहकारी समिति प्रांगण में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री मानस वेदान्त संत सम्मेलन के पंचम दिवस मंगलवार को कथा वाचक कपिल त्रिवेदी ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान राम के त्याग, मर्यादा और धर्मपालन के प्रसंग सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। कथा वाचक ने कहा कि श्रीराम का वनवास मानव जीवन को धैर्य, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों और जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। इस अवसर पर माया प्रकाश शुक्ला, गजेश सिंह, प्रदीप तिवारी, दीपक, ग्राम प्रधान कैलाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...