बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता बिलगांव गांव के प्रमुख स्थल श्रीबड़ेदेव बाबा परिसर में मुकुट पूजन के साथ पांच दिवसीय वनवासी रामलीला का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस श्रीराम वनगमन की लीला आयोजित की गई। ग्राम प्रधान बिलगांव अनिल यादव सहित लीला समिति के सदस्यों ने मुकुट आरती पूजन किया। संगीत संध्या भजन के बीच कलाकारों ने मंचन किया। श्रीराम की भूमिका में देवेंद्र द्विवेदी, लक्ष्मण में रजनीश तिवारी, सीता की भूमिका में सनी द्विवेदी, व्यासपीठ में संजीव द्विवेदी, तबले में रामरूप सिंह, ऑर्गन मे सरोज करवरिया, नाल वादक में सुनील आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...