बागेश्वर, जनवरी 16 -- गरुड़। रीठा निवासी गोपाल वनवासी के आवास और आसपास की भूमि की तहसील प्रशासन ने गहन जांच की। प्रशासन की टीम दिनभर जांच में जुटी रही। लंबे समय से गोपाल वनवासी की आय से अधिक संपत्ति, वन भूमि व राज्य सरकार की भूमि में बने आवास की जांच को लेकर समाजसेवी अखिल जोशी व दिनेश नेगी ने प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत पर प्रशासन की टीम तहसीलदार निशा रानी के नेतृत्व में दलबल के साथ शुक्रवार को वनवासी के आवास पर पहुंची और विस्तृत जांच की। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि वनवासी के आवास को जो सड़क बनी है, वह वन पंचायत की भूमि पर बनी है। आवास व आसपास की भूमि का भी मिलान कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कानूनगो मोहन सिंह भाकुनी समेत वन विभाग व पुलिस की टीम मौजूद थी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.