मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्याम सुन्दर भरतिया के अध्यक्षता में बुधवार को कंबल वितरण का आयोजन वनवासी कल्याण आश्रम के सुतापट्टी स्थित प्रांतीय कार्यालय में किया गया। महानगर सचिव राकेश सम्राट ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम के पूरे प्रांत से आए हुए प्रखंड प्रमुखों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण का कार्य अखिल भारतीय सह श्रधा जागरण प्रमुख विनोद उपाध्याय, बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेल्लन के राकेश अग्रवाल, रोहित पोद्दार, अनिल तुलस्यान, संदीप अग्रवाल आदि ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बाबू लाल टुडू ने सभी का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...