रांची, सितम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से प्रांत पदाधिकारियों के लिए अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन राणी सती मंदिर में 12 से 14 सितंबर तक किया जा रहा है। इसमें वनवासी कल्याण आश्रम के अंतर्गत देशभर की इकाईयों में प्रकल्प संचालित करने वाले संगठन समितियों के प्रांत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, महामंत्री और कोषाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। लगभग 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। तीन दिवसीय इस वर्ग के 14 सत्रों में प्रांत समिति के पदाधिकारियों को उनके दायित्व बोध के साथ संवैधानिक औपचारिकता, कार्य क्षेत्र में जटिलताओं के समस्या समाधान, योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रकल्पों के गुणवत्ता विकास, जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना आदि विषयों पर समीक्षा और जानकारी दी जाएगी। इसमें 12 सितंबर को उलिहातु से आने...