रांची, सितम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। राणी सती मंदिर धर्मशाला परिसर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से तीन दिवसीय प्रांत पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष एचके नागु, तेची गुबीन, महामंत्री योगेश बापट और झारखंड प्रांत के अध्यक्ष सुदन मुंडा ने शुभारंभ किया। उद्घाटन से पहले कार्यक्रम स्थल राणी सती मंदिर में बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु से चलकर आए भगवान बिरसा मुंडा संदेश रथ और बिरसा मुंडा के प्रपौत्र सुखराम मुंडा का सम्मान किया गया। रथ में बिरसा मुंडा के संदेश के साथ उनकी जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को जनजातीय परंपरा पद्धति के साथ 53 कलशों में लाया गया। इस पवित्र मिट्टी के कलश को देशभर से आए अतिथियों द्वारा अपने अपने प्रांत में ले जाय...