श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट थाने के शिकारी पुरवा स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी के पास शनिवार सुबह एक वनरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद गड्ढा खोदवाकर दफना दिया। वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत बीमारी से हुई लगती है। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.