आदित्यपुर, फरवरी 4 -- चांडिल, संवाददाता। वर्ष 2013 की तरह फिर से बिहार स्पंज आयरन कंपनी बंद नहीं हो इसके लिए मंगलवार को विधायक सविता महतो की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता बिहार स्पंज आयरन कंपनी प्रबंधन, वनराज स्टील कंपनी प्रबंधन एवं पंचाग्राम विस्थापित प्रभावित समिति के बीच हुई। बिहार स्पंज आयरन कंपनी द्वारा अधिकृत वनराज स्टील को सुचारू रूप से चलाने में आ रहे व्यवधान पर चर्चा की गई। पंचग्राम विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने वनराज स्टील कंपनी का परिचालन सुचारु रूप से नहीं होने एवं कंपनी बंद होने जैसी उत्पन्न स्थिति से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार स्पंज आयरन कंपनी गेस्ट हाउस परिसर में हुई वार्ता में पंचग्राम विस्थापित एवं प्रभावित समिति, बिहार स्पंज आयरन कंपनी एवं वनराज स्टील कंपनी प्रबंधन ...