जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- शहर की मिथिला समाज की महिलाओं ने पूस महीने में पुसैठ पर्व के अवसर पर दलमा व्यू प्वाइंट पर वनभोज का आयोजन किया। मिथिला परंपरा के अनुसार माता सीता द्वारा लव-कुश के जन्म के बाद मनाए गए पहले पर्व की स्मृति में पुसैठ मनाया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता, माता कौशल्या सहित परिवार और समाज की कुशलता की कामना की। आयोजन के दौरान पूनम झा और रूपम झा ने पुसैठ पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिलाओं ने नए चावल के पीठ से बगिया तैयार की और प्रकृति प्रेम का परिचय देते हुए मंगल गान किया। वनभोज में रूबी झा, अंजिता झा, संगीता, अरुणा, पिंकी और गायत्री झा के नेतृत्व में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, वह...