साहिबगंज, जनवरी 4 -- बोरियो। झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला कमेटी की ओर से रविवार को नववर्ष 2026 के मौके पर खुजली झरना में वनभोज का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ. दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, बीपीओ मनीष कुमार के अलावा संघ के प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक साह, सहित साहिबगंज,बोरियो,उधवा, मंडरो व बरहरवा प्रखंडों के सहायक अध्यापक शामिल हुए। पदाधिकारियों ने उपस्थित सहायक अध्यापकों को नववर्ष की बधाई देते बेहतर तरीके से काम करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...