गढ़वा, दिसम्बर 13 -- बड़गड़। प्रखंड मुख्यालय में संचालित हारमोनी इंटरनेशनल प्लस टू पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में वनभोज सह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को स्थानीय पिकनिक स्पॉट हड़वार नदी के किनारे स्थित संगम स्थल पर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वनभोज कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति के निकट ले जाकर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद, समूह गतिविधियां एवं शैक्षणिक खेलों का आयोजन किया गया। उसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य नयला अम्ब्रीन, उप प्रधानाचार्य चंदन कुमार, नोरीन केरकेट्टा, ...