सिमडेगा, जनवरी 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक रविवार को आनंद भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोतीलाल अग्रवाल ने की। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए चैम्बर की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की बात कही। बैठक में 27 जनवरी को केलाघाघ डैम परिसर में आम बैठक सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय हुआ। आम बैठक में चेंबर द्वारा आहूत मंगलवार के साप्ताहिक अवकाश में पर्व त्यौहार के मौके पर छूट देते हुए एक कैलेंडर जारी करने पर चर्चा करते हुए ठोस निर्णय लेने का विषय रखने की बात हुई। इसके अलावे आम बैठक में अन्य विषयों पर भी खुली चर्चा कराने का निर्णय हुआ ताकि सभी व्यापारिक खुलकर अपनी समस्या और पीड़ा को रख सके। बैठक में 20 जनवरी दिन मंगलवार को सभी दुकानदारों से साप्ताहिक अवकाश को पूर्ण रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.