हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- फोटो - 67 घरों से पुराना मीटर बदल के लगाए गए स्मार्ट मीटर - ऊर्जा निगम ने क्षेत्र मे आर्म्ड सर्विस केबल लगाने की तैयारी हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा क्षेत्र मे बिजली की चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए है। बुधवार को पुलिस ही पहरेदारी मे विभागीय टीम ने 67 घरों के मीटर बदले। वही अब बिजली चोरी रोकने के लिए आर्म्ड सर्विस केबल लगाने की तैयारी कर रहा है। जिससे बिजली के लोस पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। गांधी नगर और आजाद नगर फिडर से जुडे क्षेत्रों मे बिजली लोस को रोकने के लिए मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर ने ऊर्जा निगम को निर्देश दिए। बुधवार को विभागीय टीम फीडर से जुडे वनभूलपुरा मे घरों मे लगे मीटर बदलने के लिए पहुंची। इस दौरान किसी तरह के विरोध से बचने के लिए विभाग ने पुलि...