चंदौली, जनवरी 20 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मझगाई रेंज के चकरघट्टा बीट के तहत भैसोड़ा कंपार्टमेंट दानोगढ़ा वन क्षेत्र में तीन हेक्टेयर जमीन पर गंगापुर गांव के ग्राम प्रधान और इनके वन वाचर पुत्र कब्जा कर गेहूं बो दिया गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान और इसके वन वाचर पुत्र पर मुकदमा दर्जकर लिया गया। वही मंगलवार को वन विभाग और तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गेहूं के फसल को जमींदोज कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान कुछ लोग विरोध भी किये, लेकिन प्रशासन की सख्ती से सबकुछ सामान्य रहा। ग्राम पंचायत गंगापुर के प्रधान मौलाना यादव का पुत्र देवेंद्र यादव वन विभाग में वाचर है। पिता-पुत्र दानोगढ़ा वन क्षेत्र में तीन हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल बो दिये थे। वही बीते सोमवार को नौगढ़ तहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.