नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- वनप्लस फैन्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। कंपनी आज अपने दो नए स्मार्टफोन- OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को लॉन्च करने वाली है। ये फोन चीन में लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले वीबो पर इन दोनों डिवाइसेज के प्राइस लीक हो गए हैं। लीक के अनुसार वनप्लस 15 के 16जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4299 युआन (करीब 52921 रुपये) हो सकती है। वहीं, इस फोन का 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 4899 युआन (करीब 60,308 रुपये) का हो सकता है। बात करें फोन के टॉप-एंड वेरिएंट यानी 16जीबी रैम + 1टीबी स्टोरेज की कीमत 5399 युआन (करीब 66,462 रुपये) हो सकती है। वनप्लस एस 6 की बात करें, तो इसके 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 3099 युआन (करीब 38,150 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसका 16जीबी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.