सिमडेगा, मई 24 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वनदुर्गा मालसाड़ा में पर्यटन क्लब का गठन किया गया। वनदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जहुरन सिंह एवं पर्यवेक्षक बीपीआरओ दीपक कुमार साहू तथा मालसाडा पंचायत के मुखिया बिनोद बड़ाइक की उपस्थिति में क्लब का गठन किया गया। मौक़े पर मनोज सिंह को अध्यक्ष, कालो खलखो को उपाध्यक्ष, शशि प्रसाद को सचिव, कैलाश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे सतो देवी, इंद्रजीत बड़ाइक रामबिलास सिंह, रामेश्वर सिंह, गंगा सिंह, बिरासमनी देवी, सविता देवी को सदस्य बनाया गया। मौके पर दीपक कुमार साहू, प्रणव कुमार, केशरी सिंह, ललन सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...