रांची, नवम्बर 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में होनेवाले वनडे मैच को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। टिकटों की ब्रिकी पूरी हो चुकी है। क्रिकेट के सितारों का आगमन भी होने लगा है। बुधवार की सुबह भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे पहले रांची पहुंचे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक, बर्गर समेत 5 अन्य खिलाड़ी रांची पहुंचे। देर शाम रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड भी पहुंचे। दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ी गुरुवार को गुवाहाटी से सीधे रांची पहुंचेंगे। दोपहर बाद विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीकी टीम के कुछ खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे और अभ्यास भी किया। इस दौरान विराट कोहली ने झारखंड के युवा खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए। अब नहीं खुलेगा टिकट काउंटर इधर, जेएससीए स्टेडियम में सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। शाम 4 बजे तक लोगों ने उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.