पाकुड़, फरवरी 22 -- महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सोनारपाड़ा गांव निवासी मीठू माल के जमीन पर निर्माणाधीन सिंचाई कूप में गिरे एक जहरीले सांप को रविवार को ग्रामीणों के द्वारा देखे जाने के बाद दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल पर वनकर्मी असराफुल शेख को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफुल शेख सोनारपाड़ा गांव पहुंच कर निर्माणाधीन सिंचाई कूप से 06 फीट लंबे स्पैक्ट्रल कोबरा को रेसक्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वनकर्मी असराफुल शेख न बताया कि स्पैक्ट्रल कोबरा की उम्र लगभग 22 वर्ष और वजन 02 किलोग्राम के करीब था। स्पैक्ट्रल कोबरा काफी जहरीला नाग होता है। वनकर्मी ने स्थानीय लोगों को कहीं भी इस तरह के जहरीले सांप दिखाई पड़ने पर उसके साथ छेड़-छाड़ न कर मोबाइल पर उसे सूचना देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.