पाकुड़, जनवरी 9 -- वनकर्मी ने किया जहरीले काले नाग का रेस्क्यू महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के हाथीमारा गांव के हनीफ अंसारी के घर से बुधवार रात को वनकर्मी अशराफुल शेख ने एक मोनोकोल्ड (जहरीला काला नाग) का रेस्क्यू करते हुए उसे पकड़ लिया। सांप हनीफ अंसारी के घर में खेत के तरफ से आकर घुस रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सांप के ऊपर पड़ी। इसके बाद वनकर्मी अशराफुल शेख को इसकी सूचना दी गई। वनकर्मी ने उस घर से सांप का रेस्क्यू किया। वनकर्मी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप लगभग चार फीट लंबा है। और उसकी उम्र लगभग 13 साल है। अशराफुल शेख ने बताया कि यह सांप काफी जहरीला होता है। यह सांप थूक मारकर जहर फेंकता है। अगर किसी इंसान के आंख में इसका जहर चला गया तो उसका आंख खत्म हो जाता है। साथ ही अगर इंसान के शरीर में इसका थूक का जहर लग गया तो उस जगह पर लकवा मार...