बिजनौर, फरवरी 12 -- कालागढ़। एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करके वनकर्मियों को वनाग्नि सुरक्षा के गुर सिखाए गए। गुरुवार को कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र में एक दिवसीय वनाग्नि सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान अग्नि सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा कर उपस्थित वन कर्मियों से उनकी बीट के तहत मौजूद फायर लाइनो तथा बटियों संबंधी जानकारी हासिल की गई। संजय पाण्डेय रेंजर ने वनाग्नि सुरक्षा को लेकर प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी इन्द्र सिंह बिष्ट (रेंजर) सहित संकाय सदस्य बीएस बिष्ट तथा एएम सिद्दीकी ने वनाग्नि सुरक्षा पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी। सेवानिवृत्त (रेंजर) राकेश भट्ट ने वनाग्नि के कारण, प्रकार, प्रभाव, प्रबन्धन तथा नियंत्रण संबधी आधुनिक उपायों और संसाधनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.