देहरादून, दिसम्बर 29 -- हाल में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में गुस्सा चरम पर है। इस ऑडियो में कुछ बड़े नेताओं के नाम आने के बाद लोग अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर हैं। जिस वनंतरा रिजॉर्ट में अंकिता काम करती थी, वो एक बार फिर चर्चा में है। 2022 में रिजॉर्ट को बुलडोजर से ठहा दिया गया था। एक बार फिर आक्रोशित लोगों ने हत्याकांड में इंसाफ के लिए रिजॉर्ट का घेराव किया। आरोप लगाया कि हत्याकांड के सबूत मिटाने के लिए बुलडोजर ऐक्शन हुआ। कथित वीआईपी मामले की निष्पक्ष जांच और फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने वनंतरा रिजॉर्ट का घेराव किया। यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं का नार्को टेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.