कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना पुलिस ने मंगलवार की रात कंटेनर में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 132 मवेशियों को बरामद किया। कंटेनर के चालक और परिचालक भी पकड़े गए हैं। उनका चालान कर दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य को मंगलवार की रात सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते एक कंटेनर में लादकर मवेशियों को वध के लिए ले जाया जा रहा है। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी कर दी। सिहोरी टोल प्लॉजा के पास कंटेनर को रोक लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक उसमें से 132 मवेशी (भैंस व उसके बच्चे) बरामद किए गए। मौके से चालक जाकिर व परिचालक नाजिब निवासी बरनावां थाना बिनौला जिला बागपत को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह मवेशियों को बिहार से मेरठ लेकर जा रहे थे। वहां स्लाटर हाउस समेत अन्य...