मऊ, अप्रैल 27 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार को ढेकुलियाघाट ओवरब्रिज के पास से पिकअप वाहन में वध के लिए ले जाए जा रहे तीन मवेशियों संग दो पशु तस्करों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर पशु तस्करों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार की भोर में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में ढेकुलिया घाट पुल के पास आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे तीन मवेशियों संग दो पशु तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार पशु तस्करों की शिनाख्त अली हुसैन निवासी नईकडीह थाना दुल्हपुर जनपद गाजीपुर, सहजाद निवासी जलालपुर थाना दुल्हपुर जनपद गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.