कौशाम्बी, मार्च 31 -- कड़ा क्षेत्र के गंगा कछार में शुक्रवार सुबह वध के लिए 300 गोवंशों को इकट्ठा किया गया था। पुलिस की जांच में इस सनसनीखेज रहस्य का खुलासा हुआ है। इसके बाद विहिप के जिला सह मंत्री की तहरीर लेकर पुलिस ने गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से उसके साथियों के बाबत पूछताछ की जा रही है। कड़ा के गंगा कछार में गढ़ी गांव के मजरा बड़का टिलवा के समीप शुक्रवार सुबह करीब 300 गोवंश मिले थे। इन्हें राजस्थान के ही कुछ संदिग्ध लेकर आए थे। शुरू से ही विहिप के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला और जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी कह रहे थे कि गोवंशों को वध के लिए इकट्ठा किया गया है। हालांकि, पुलिस यह मानने के लिए तैयार नहीं थी। कड़ा धाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना था कि राजस्थान के चरवाहे वहां के गो पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.