नोएडा, फरवरी 21 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। कासना से गुरुग्राम बारात लेकर पहुंचे लोगों के साथ मामूली विवाद में लड़की पक्ष ने मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने दुल्हन के चढ़ावे के लाखों रुपये के गहने और 50 हजार रुपये छीन लिए। स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने कासना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। कासना के रहने वाले चतुर्भुज के बेटे योगेश कुमार की बीते 19 फरवरी को शादी थी। बारात गुरुग्राम के मानेसर स्थित फरुखनगर गई थी। शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों का लड़की पक्ष से विवाद हो गया। चतुर्भुज का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने कई बारातियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें कई बाराती घायल हो गए। आरोपियों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। बाराती किसी तरह जान...