हजारीबाग, फरवरी 8 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड के खुटरा गांव निवासी महेश रविदास ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में वर्ष 1996 में बहाल होकर तीन दशक तक देश की सेवा किया। लंबे सेवा काल के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्रों में तैनात रहकर कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनुशासन के साथ राष्ट्र सुरक्षा में भूमिका निभाई। उम्र की दहलीज लांघने के बाद सेवानिवृत्त होकर पैतृक गांव खुटरा पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर समाज सेवी मंटू कुमार दास, कुलेश्वर राम, कार्तिक राम, शिक्षक सहदेव राम, सेवाराम, पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्र रवि कुमार, अनिरुद्ध कुमार, पुत्री वर्षा कुमारी, अनमोल दास, ममता कुमारी सहित गांव के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने ...