पीलीभीत, नवम्बर 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। किर्गिस्तान में फंसे जिले के 12 से अधिक युवकों की घर वापसी को लेकर परिजनों ने शनिवार को डीएम और एएसपी से मिलकर गुहार लगाई है। एएसपी के निर्देश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित परिवारों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा कंपनी संचालकों से भी पुलिस ने बातचीत की है। हालांकि अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बरखेड़ा क्षेत्र के पैनिया हिम्मत की पुष्पा, विपिन, गजरौला क्षेत्र के बैजूपुर निवासी प्रेमवती सहित 12 लोगों के परिजनों ने शनिवार को डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमे कहा गया है कि जिले के अलग अलग स्थानों पर रहने वाले 12 लोगों को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी में स्थित एक कंपनी के माध्यम से रूस भेजने की बात कह कर लाखों रु...