नई दिल्ली, मार्च 17 -- वडोदरा कार हादसे के आरोपी रक्षित रविश चौरसिया को लेकर हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसे से पहले रक्षित अपने दोस्त प्रांशू चौहान के साथ एक अन्य दोस्त के घर गए थे। इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें रक्षित और प्रांशू स्कूटर से दोस्त के घर के बाहर पहुंचते हैं। इसके बाद वह घर से अंदर जाते समय आपस में कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। इडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक बोतल में कुछ पीता नजर आ रहा है। हालांकि इस बोतल में क्या है, ये साफ नहीं हो सका है। उधर प्रांशू के उस घर में घुसने से पहले एक काली रंग की गाड़ी भी सड़क पार कर पार्क होती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक रक्षित और प्रांशू ने यहां करीब 45 मिनट बिताए जिसके बाद दोनों उस गाड़ी में निकल गए। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले रक्षित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.