खगडि़या, मई 25 -- गोगरी। एक संवाददाता महिलाओं को वट सावित्री व्रत करने से उनके पति की लंबी आयु एवं परिवार में सुख शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है। गोगरी के पंडित आचार्य डॉ शुभम सावर्ण ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष 26 मई सोमवार को वट सावित्री व्रत शनि जयंती एवं सोमवती अमावस्या का व्रत मनाया जाएगा। जो महिलाएं सोमवती अमावस्या का व्रत भी रखते हैं तो पहले वट वृक्ष की पूजा करें इसके बाद पीपल वृक्ष में सोमवती अमावस्या का पूजन 108 परिक्रमा कर अपने पूजन को संपन्न करें। अमावस्या के दिन बरगद की पूजा की जाए तो नि:संतान दंपती की संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण होती है। सावित्री ने भी संतान प्राप्ति के आशीर्वाद के साथ ही अपने पति सत्यवान के प्राण बरगद के पेड़ के नीचे वापस पाए थे। उस दिन अमावस्या का दिन था। इसके बाद सावित्री को जीवन में सुख समृद्धि, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.