रांची, मई 26 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड के सोलहआना दुर्गा मंदिर के पास स्थित वट वृक्ष समेत सोनाहातू के अन्य वट वृक्ष की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर पति के दीर्घायु की कामना की। महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर सोलह शृंगार कर पूजन की थाली सजाकर वट वृक्ष की पूजा की। वट वृक्ष में कलावा धागा लपेटते हुए सात बार परिक्रमा की। हाथ में काला चना लेकर व्रत की कथा सुनी। पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज ने देवी सावित्री के पति सत्यवान के प्राण को बरगद वृक्ष के नीचे ही लौटाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...