सिद्धार्थ, मई 26 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। बांसी क्षेत्र में वट सावित्री व्रत की पूजा महिलाओं ने सोमवार को श्रद्धा और विश्वास के साथ किया। पूजा करने के बाद ही महिलाओं ने अन्न जल ग्रहण किया। इस दौरान कस्बे के आजाद नगर वार्ड स्थित चंचाई माता के मंदिर पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। मुहूर्त के अनुसार दिन में 11 बजे के बाद महिलाओं ने पूजन किया। पूजन में महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। व्रत रखकर सुहागिनों ने किया वट सावित्री की पूजा अर्चना शोहरतगढ़। ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सोमवार के दिन पति के दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर वट सावित्री पूजा अर्चना की। महिलाओं ने प्रकृति के प्रति मानव समर्पण एवं पवित्र संस्कार के प्रतीक वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर सात बार वृक्ष की परिक्रमा की। व्रती महिलाओं ने बरगद वृक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.