लखीसराय, मई 21 -- कजरा, ए.सं.। आचार्य अशोक पांडेय ने बताया कि हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। यह व्रत करने से न सिर्फ पति की लंबी आयु होती है, बल्कि अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों का भी समाधान मिलता है। इस बार 26 मई को वट सावित्री का व्रत मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.