किशनगंज, मई 26 -- किशनगंज, एक संवाददाता। वट सावित्री पूजा 26 मई यानी आज मनाई जाएगी। इसे लेकर रविवार को बाजारों में चहल-पहल देखी गई। खासकर पूजन सामग्री एवं फल के दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सुहागिन महिलाएं वट सावित्री की पूजा हर्षोल्लास के साथ करेंगी। इसलिए भी इस बार इस पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। किशनगंज शहर के मनोरंजन क्लब, पूरबपाली रोड, श्रीविष्णु राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर, इंडोर स्टेडियम आदि जगहों पर स्थित वट वृक्ष के समीप पूजा के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। वट सावित्री का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए और आपसी प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए रखा जाता है। किसी भी सुहागिन महिला के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत अधिक महत्व रखता है। इसका फल भी करवा चौथ के व्रत के समान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.