छपरा, मई 25 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। वट सावित्री व्रत को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रविवार को खासी चहल-पहल देखी गई। सोमवार को होने वाले इस पावन व्रत को लेकर रविवार सुबह से ही महिलाओं की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। सुहागिन महिलाओं ने पूजा में लगने वाली सामग्री जैसे साड़ी,चूड़ी, सिंदूर,प्रसाधन आदि की जमकर खरीदारी की। विशेषकर छपरा शहर समेत विभिन्न बाजारों में रविवार को सुबह से ही रौनक बढ़ी रही। बाजारों में पूजन सामग्री जैसे पीला धागा, कच्चा सूत, धूप, बत्ती,फल-फूल और मिट्टी के वटवृक्ष की मांग काफी अधिक रही। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी कर रखी थी। बाजार में साड़ी श्रृंगार सामग्री और व्रत से जुड़ी अन्य वस्तुओं की दुकानें सज चुकी है। बाजारों में ग्रामीण शिल्पकारों द्वारा हाथ से बनाए रंग-बिरंगे बांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.