सहरसा, मई 27 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। यह पर्व विशेष रूप से विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह पूजा विशेष रूप से हर सुहागिन महिला मनाती है। वट वृक्ष के नीचे महिलाएं विशेष पूजा करती है एवं वटवृक्ष में धागा भी बांधती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सत्यवान की पत्नी सावित्री ने यमराज से अपने पति को जीवनदान दिलाया था। तभी से यह पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक बन गया है। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और वट (बड़) वृक्ष की पूजा करती हैं। वे वृक्ष की परिक्रमा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास पूजा-अर्चना के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.