बांदा, मई 27 -- बांदा। संवाददाता। इस बार वट सावित्री पूजन सोमवार को होने के कारण सोमवारी अमावस्या के नियमों का भी सुहागिनों ने पालन किया। विधिविधान से बरगद (वट वृक्ष) की पूजा करके पति की दीर्घायु मांगी। इसके बाद दान-दक्षिणा देकर जल गृहण किया। सोमवार भोर से ही महिलाएं पूजा पाठ की सामग्री बनाने में जुट गईं। इसके बाद महिलाओं ने टोलियों के रूप में बरगद के नीचे पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा की। वट वृक्ष में कच्चे सूत का धागा बांधकर परिक्रमा की। घर पर बनाए गए पकवान अर्पित किए। जहां नजदीक बरगद के पेड़ नहीं थे तो महिलाएं लंबी दूरी तय कर पूजा करने गईं। भीषण उमस के बावजूद आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। महिलाओं ने पूजा पाठ कर पति की लंबी आयु देने की प्रार्थना ईश्वर से की। नवविवाहिताओं में व्रत को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। शाम को व्रत समापन के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.