गिरडीह, मई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। वट सावित्री पूजा सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अखंड सुहाग का वरदान मांगा। शहर से लेकर गांव तक सुबह से ही बरगद वृक्ष के पास सुहागिन महिलाएं पहुंचने लगी थी। हालांकि शुभ मुहूर्त 10.54 के बाद रहने के कारण 11 बजे के बाद बरगद वृक्ष के पास ज्यादा भीड़ महिलाओं की जुटने लगी। ये भीड़ दोपहर 1 बजे के बाद तक रही। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर वट सावित्री की पूजा की और कथा सुनी। मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे तक वट सावित्री व्रत है। इसे लेकर कई महिलाएं मंगलवार को भी वट सावित्री का व्रत करेगी। हालांकि अधिकांश महिलाओं ने सोमवार को ही वट सावित्री की पूजा की। सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित बरगद पेड़ के समीप महिलाएं पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंची और पूरे वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.