हरिद्वार, मई 26 -- हरकी पैड़ी पर वट अमावस्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर भीड़ रही। यात्रियों ने कुशावर्त घाट और नारायणी शिला पर पितरों का श्राद्ध तर्पण भी किया। महिलाओं ने बड़ अमावस का व्रत रखकर दान पुण्य भी किया। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। रविवार को हरिद्वार शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.